सीएम धामी बागेश्वर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे , हर संभव सहायता का भरोसा

Uttarakhand News
n

(बागेश्वर) 06 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बागेश्वर जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती से प्रभावितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी।

nnnn

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी में भी आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

nnnn

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्यमंत्री को राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को अतिवृष्टि से पौंसरी के खाईजर तोक में पांच मकान मलबे में दब गए थे। वहां रहने वाले छह लोगों में से पांच दब गए, जिनमें से अब तक तीन शव बरामद हो चुके हैं। शेष दो की खोज एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर टीम, ड्रोन, डॉग स्क्वाड और विक्टिम लोकेटिंग कैमरे की मदद से जारी है। प्रभावितों को राहत राशि वितरित कर दी गई है और आवश्यक सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर पुनर्वास प्रक्रिया को गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पिटकुल के 132 केवी सब स्टेशन को दुरुस्त करने के लिए 52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

nnnn

इस अवसर पर विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, अनिल सिंह रावत, ललित मोहन तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *