सीएम धामी ने लिया जैन धर्मगुरुओं का आशीर्वाद, जैन समाज सम्मेलन में हुए शामिल

Uttarakhand News
n

(देहरादून) 07 सितम्बर, 2025।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित जैन समाज सम्मेलन में प्रतिभाग किया और जैन धर्मगुरुओं का आशीर्वाद लिया।

nnnn

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य सौरभ सागर मुनि जी महाराज का जीवन संयम, त्याग और अहिंसा के अद्वितीय आदर्शों का प्रतीक है। सौरभांचल तीर्थ और जीवन आशा अस्पताल उनके दूरदर्शी नेतृत्व और करुणा के उदाहरण हैं, जो समाज को धर्म और सेवा के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।

nnnn

उन्होंने कहा कि जैन धर्म ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि अहिंसा ही वीरता का धर्म है। जैन समाज ने केवल अहिंसा का ही नहीं, बल्कि संगठन और सामाजिक एकता का भी अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है। साथ ही नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी पाने में सफलता मिली है।

nnnn

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से धर्मांतरण विरोधी एवं दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। प्रदेश में 9 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है।

nnnn

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जैन कल्याण बोर्ड के गठन पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जैन समाज आगे भी राज्य के समग्र विकास में सहयोग देता रहेगा।

nnnn

कार्यक्रम में रविंद्र मुनि जी महाराज, श्री राजेश मुनि जी महाराज, विधायक विनोद चमोली, खजानदास, पद्मश्री डॉ. आर.के. जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *