धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय

Uttarakhand News
n

(देहरादून)10 सितम्बर, 2025

nnnn

उत्तराखंड कैबिनेट ने आज की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

nnnn

पशुपालन विभाग
कैबिनेट ने 9 पर्वतीय जनपदों—अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी और रुद्रप्रयाग—के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू करने का निर्णय लिया। इसके तहत वर्ष 2025-26 में ब्रायलर फार्म योजना के अंतर्गत 816 एवं कुक्कुट वैली स्थापना योजना के अंतर्गत 781 लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। योजना के लिए कुल ₹2,83,85,000 (दो करोड़ तिरासी लाख पिच्चासी हजार रुपये मात्र) की आहार सब्सिडी स्वीकृत की गई।

nnnn

परिवहन विभाग
देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड नाम से विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) गठित किया जाएगा। यह निकाय देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित ई-बसों, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत प्रस्तावित बसों तथा नगर बस सेवा का संचालन सुगठित व सुव्यवस्थित ढंग से करेगा।

nnnn

आवास विभाग
जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम फाजलपुर महरौला (तहसील रुद्रपुर) की 9.918 हे. भूमि को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर के पक्ष में नियोजित कालोनियों एवं व्यावसायिक निर्माण हेतु वर्तमान सर्किल रेट पर आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया।

nnnn

न्याय अनुभाग
महाधिवक्ता, मा. उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (वेतनमान ₹1,23,100–2,15,900, लेवल-13, ग्रेड पे 8700) का एक पद सृजित किया जाएगा। इसके साथ ही आशुलिपिक (वेतनमान ₹29,200–92,300, लेवल-05) का एक पद समर्पित किया गया।

nnnn

अन्य निर्णय
कैबिनेट ने उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 को विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किए जाने को मंजूरी प्रदान की।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *