ऋषिकेश गंगा आरती और चारधाम यात्रा को मिला गोल्डन बैन्यान अवार्ड

Uttarakhand News
n

nnnn

नई दिल्ली स्थित होटल में द वीक मैगज़ीन द्वारा आयोजित हेरिटेज अवार्ड समारोह में उत्तराखंड पर्यटन को दो प्रतिष्ठित स्वर्ण वटवृक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए। राज्य की ओर से यह सम्मान उत्तराखंड पर्यटन के निदेशक श्री दीपक खंडूरी द्वारा प्राप्त किए गए।

nnnn

पर्यटन निदेशक श्री दीपक खंडूरी ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण तथा पर्यटन विकास की उत्कृष्टता को दर्शाती है। ऋषिकेश की गंगा आरती को नदी किनारे की धरोहर पर्यटन श्रेणी में तथा चार धाम यात्रा को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक परिक्रमा/पथ श्रेणी में यह सम्मान दिया गया।

nnnn

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने इस सम्मान को प्रदेश की जनता, पर्यटकों और सभी सहयोगियों को समर्पित करते हुए भविष्य में और उपलब्धियाँ अर्जित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *