चीन सीमा पर ज्योलिंगकांग पहुंचे सेना प्रमुख,जवानों में भरा जोश

Uttarakhand News
n

(देहरादून)20अक्टूबर,2025.

nnnn

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को जिले के सीमांत क्षेत्र ज्योलिंगकांग पहुंचे और सेना के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनाती के बीच दीपावली पर्व पर जवान अपने घर-परिवार से दूर हैं। ऐसे में वह उनके साथ दीपावली मनाने यहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों और अन्य समस्याओं पर चर्चा की और उनकी चौकसी की सराहना की।

nnnn

मिली जानकारी के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी सोमवार को ओम पर्वत क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। वह शनिवार को पिथौरागढ़ में सैन्य क्षेत्र भड़कटिया पहुंचे थे। वहां उन्होंने सेना के अधिकारियों-जवानों और पूर्व सैन्य कर्मियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बात की। उनका मार्गदर्शन किया। रविवार को वह चीन सीमा से सटे आदि कैलाश क्षेत्र में सेना की अग्रिम चौकी ज्योलिंगकांग के दौरे पर गए।

nnnn

उन्होंने इलाके का भ्रमण कर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। जवानों की हौसलाअफजाई की। दीपावली पर सेना प्रमुख को अपने बीच पाकर जवानों में उत्साह का संचार हुआ। जनरल द्विवेदी ने जवानों की समस्याएं भी जानीं। सूत्रों के मुताबिक छोटी दीपावली पर रविवार को सेना प्रमुख द्विवेदी जवानों के बीच रहेंगे और सोमवार को ओम पर्वत क्षेत्र का भी दौरा करेंगे।(

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *