मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु उत्तरांचल ग्रामीण बैंक और सेंट जोसेफ अकादमी ने किया सहयोग

Uttarakhand News
n

(देहरादून) शनिवार — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों और सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून के स्कूल प्रबंधन ने भेंट की। इस दौरान दोनों संस्थाओं ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल ₹45,49,371 की धनराशि प्रदान की।

nnnn

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक की ओर से ₹35,49,371 की राशि बैंक के चेयरमैन श्री हरिहर पटनायक के नेतृत्व में भेंट की गई। वहीं सेंट जोसेफ अकादमी की ओर से ₹10 लाख की राशि स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

nnnn

इस अवसर पर उत्तरांचल ग्रामीण बैंक से श्री राजीव प्रकाश, सुश्री भारती नौडियाल, श्री हरीश कण्डारी, श्री महिपाल डसीला, तथा सेंट जोसेफ अकादमी से ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ, ब्रदर एस्टिनस कुजूर, श्री एस. के. नैथानी, श्री सचिन अग्रवाल और श्री भवनेश नेगी उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *