आपदा राहत में एलआईसी का बड़ा योगदान — मुख्यमंत्री राहत कोष को 1 करोड़ की सहायता राशि

Uttarakhand News
n

देहरादून, 10 नवम्बर 2025 भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किया। एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट के दौरान यह योगदान सौंपा।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री धामी ने एलआईसी के इस सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि, “राज्य में संकट की घड़ी में जब भी आवश्यकता होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी।”

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग न केवल सरकार के प्रयासों को बल देता है, बल्कि समाज में साझेदारी और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

nnnn

एलआईसी के अधिकारियों ने बताया कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और आगे भी उत्तराखंड राज्य के विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में अपना योगदान जारी रखेगी।

nnnn

इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली, एलआईसी के जोनल मैनेजर श्री पी.एस. नेगी, एसडीएम श्री एस.बी. यादव और श्री महेश सिंह मेहरा उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *