जेल में बंद कैदी भी ले सकेंगे उच्च शिक्षा

Uttarakhand News
n

(देहरादून)17दिसंबर,2025

nnnn

उत्तराखंड राज्य में दूरस्थ शिक्षा को विस्तार देते हुये उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने जिला कारागार हरिद्वार के साथ एमओयू साइन किया है। जिसके तहत कारागार में विभिन्न अपराधों में निरुद्ध कैदियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने का अवसर मिल सकेगा। इसके अलावा अन्य जनपदों की जेलों के कैदियों को भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये इस प्रकार की पहल की जायेगी।

nnnn

जिला कारागार हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) एवं जिला कारागार प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके तहत कारागार परिसर में कैदियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिये विश्वविद्यालय के विशेष अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी ताकि जेल में विभिन्न अपराधों में निरुद्ध कैदी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके।

nnnn

इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, जिसे सुनिश्चित करने के लिये मुक्त विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा अभियान के तहत हरिद्वार जेल में बंद कैदियों को उच्च शिक्षा का लाभ पहुंचाया जायेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और कैद से रिहा होने के उपरांत समाज की मुख्यधारा से जुड़क अपने जीवन को नई दिशा दे सकेंगे।

nnnn

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ जेल अधीक्षक हरिद्वार मनोज आर्या ने एमओयू होने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि उपेक्षित वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचाना बड़ी चुनौती है। हरिद्वार जिला कारागार में अध्ययन केंद्र की स्थापना से कैदियों को शिक्षा का लाभ मिलेगा और वह एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

nnnn

इस अवसर लर कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय समाज के वंचित, उपेक्षित एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों तक उच्च शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि कोई भी वर्ग उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।

nnnn

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि इस विशेष अध्ययन केंद्र के माध्यम से जेल में बंद कैदी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नए-नए क्षेत्रों में अध्ययन केंद्र स्थापित कर उच्च शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय से आए सभी अधिकारियों एवं कारागार प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

nnnn

इस अवसर पर जिला कारागार हरिद्वार की डिप्टी जेलर श्वेता जोशी, विश्वविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित सैकड़ों कैदी उपस्थित रहे।

nnnn

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की यह पहल कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदियों के लिए आशा और पुनर्वास का सशक्त माध्यम बनेगी। इसके माध्यम से कैदियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने ज्ञान और कौशल का विकास कर समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक वापसी कर सकेंगे। –डॉ.धन सिंह रावत,उच्च शिक्षा मंत्री,उत्तराखंड

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *