सीएम धामी ने 4224 श्रमिकों को ₹12.89 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

Blog
n

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 श्रमिक लाभार्थियों के खातों में ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरित की।

nnnn

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का शुभारंभ भी किया। इस पहल से श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण, नवीनीकरण और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राज्य के विकास की मजबूत नींव हैं और सरकार उनके तथा उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और कौशल विकास से जुड़ी अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

nnnn

उन्होंने बताया कि बीते 6 महीनों में कर्मकार बोर्ड द्वारा कुल ₹51 करोड़ की धनराशि श्रमिकों एवं उनके परिजनों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। साथ ही, अब श्रमिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर पर CSC के माध्यम से सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

nnnn

कार्यक्रम में श्रम आयुक्त पी.सी. दुम्का ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बोर्ड निरंतर श्रमिक हित में कार्य कर रहा है और भविष्य में भी सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के विजन के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।

nnnn

इस मौके पर राज्य संविदा श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज, आईटी एक्सपर्ट दुर्गा चमोली सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *