सीएम धामी ने ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत खैरीमान सिंह में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

Blog
n

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत देहरादून जनपद के रायपुर ब्लॉक अंतर्गत खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की जमीनी स्थिति की पड़ताल की और अभियान को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर 102 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

nnnn

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुँच बनाना है, इसलिए इसे पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाना आवश्यक है।

nnnn

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सरोजिनी जवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरि गिरि, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *