आईएनएस चिल्का में होगी प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड

Blog
n

(नई दिल्ली)7जनवरी,2026.

nnnn

प्रशिक्षुओं के 25वें बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 8 जनवरी 2026 को आईएनएस चिल्का में आयोजित की जाएगी। यह परेड 16 सप्ताह के कठोर प्रारंभिक प्रशिक्षण की सफल समाप्ति का प्रतीक है, जो उन्हें आधुनिक नौसेना संचालन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।

nnnn

उत्तीर्ण होने वाले बैच में लगभग 2,700 प्रशिक्षु शामिल हैं, जिनमें 2,100 अग्निवीर (110 से अधिक महिलाएं) हैं। यह आयोजन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है क्योंकि अग्निवीर राष्ट्र सेवा की अपनी यात्रा आरंभ कर रहे हैं।

nnnn

दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल समीर सक्सेना मुख्य अतिथि होंगे और सूर्यास्त के बाद होने वाले समारोह का निरीक्षण करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं के गौरवान्वित परिवार, विशिष्ट पूर्व सैनिक और प्रख्यात खेल हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी।

nnnn

पासिंग आउट परेड भारतीय नौसेना द्वारा पेशेवर लड़ाकू बल की नींव के रूप में प्रशिक्षण पर दिए जाने वाले महत्व का प्रमाण है। आईएनएस चिल्का नए रंगरूटों को निडर नाविकों में रूपांतरित करने, अनुशासन, दृढ़ता और उन्नत नौसैनिक प्लेटफार्मों पर सेवा देने के लिए आवश्यक पेशेवर दक्षता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

nnnn

मुख्य अतिथि विदाई समारोह की अध्यक्षता करेंगे और मेधावी प्रशिक्षुओं तथा चैम्पियन डिवीजन को पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान करेंगे। इस अवसर पर द्विभाषी प्रशिक्षु पत्रिका ‘अंकुर’ का विमोचन किया जाएगा।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *