सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट संपन्न

Blog
n

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में शनिवार को सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की आयु वर्ग के सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

nnnn

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, विशिष्ट अतिथि अपर सचिव संतोष बडोनी तथा समापन अवसर पर उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण अजीत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया।

nnnn

चैंपियनशिप ट्रॉफी विजेता

nnnn
    n
  • 50 प्लस वर्ग: जीवन सिंह बिष्ट
  • nnnn
  • 40 प्लस वर्ग: आई.पी. सिंह, दीपक सिंह बिष्ट
  • nnnn
  • 30 प्लस वर्ग: टिकराज सिंह
  • nnnn
  • महिला वर्ग 30 प्लस: चंपा कोरंगा
  • nnnn
  • महिला वर्ग 40 प्लस: बिमला आर्य, उर्वा रावत
  • n
nnnn

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ललित चंद जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीना शाही, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव भुवन जोशी, कार्यालय सचिव सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी निधि, ऑडिटर प्रमिला टम्टा सहित गोदावरी रावत, विद्या दत्त जोशी, गजपाल सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

nnnn

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं खेल भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *