उत्तराखंड में बारिश–बर्फबारी से बदला मौसम, सफेद चादर में लिपटे पहाड़

Blog
n

देहरादून, 23 जनवरी 2026 उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के मनमोहक नजारे देखने को मिल रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं। चकराता से लेकर गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा तक बर्फ गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है।

nnnn

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को प्रदेश में मौसम ने करवट ली और चकराता क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं।

nnnn

बर्फबारी शुरू होते ही चकराता पहुंचे पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैलानी बर्फ के बीच नाचते–झूमते नजर आए और लंबे समय से बर्फ का इंतजार कर रहे पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

nnnn

उत्तरकाशी जनपद में भी मौसम ने अचानक रुख बदला है। गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा सहित आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फ गिरने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

nnnn

मसूरी, धनौल्टी और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी और ठंड बढ़ने से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया है। निचले इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।

nnnn

मौसम विभाग के अनुसार 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। सीजन की इस पहली बर्फबारी ने जहां पहाड़ों में ठंड बढ़ाई है, वहीं पर्यटन कारोबारियों, सैलानियों और किसानों के लिए यह उम्मीद और उत्साह लेकर आई है। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के साथ किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *