Vibrant Feet ने “नृत्य–संगम” का किया आयोजन

Blog
n

देहरादून। शास्त्रीय नृत्य को बढ़ावा देने वाली संस्था Vibrant Feet द्वारा आयोजित नृत्य कार्यक्रम “नृत्य–संगम : A Harmony of Rhythms” गोरखाली सुधार सभा, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला।

nnnn

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिव स्तुति प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात Vibrant Feet के विद्यार्थियों ने गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

nnnn

नृत्य प्रस्तुतियों के दौरान कलाकारों के आत्मविश्वास, भाव-भंगिमा और मंच अनुशासन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हर प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

nnnn

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पदम सिंह थापा, अध्यक्ष – गोरखाली सुधार सभा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती शुभवंती उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष – ब्लॉक पंचायत उपस्थित रहीं। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

nnnn

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, कला प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत और कला की सराहना की।

nnnn

कार्यक्रम की आयोजक गुंजन आले ने कहा कि नृत्य बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

nnnn

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देने के साथ किया गया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *