आपदा मित्र स्वयंसेवकों ने कर्तव्य पथ पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Blog
n

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के आपदा मित्र कार्यक्रम से जुड़े दो समर्पित स्वयंसेवक—श्री दलवीर सिंह राणा (जनपद उत्तरकाशी) एवं श्री सुशील कैंतुरा (जनपद देहरादून)—ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन (RDC) कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस आयोजन में देशभर से आए आपदा मित्र स्वयंसेवकों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में स्वयंसेवकों की भूमिका को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

nnnn

कार्यक्रम के दौरान दोनों स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त हुआ। इस संवाद में आपदा प्रबंधन की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों, फील्ड-स्तरीय अनुभवों तथा आपदा के समय स्वयंसेवकों की अहम भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

nnnn

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह से पूर्व सभी आपदा मित्र स्वयंसेवकों ने राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें माननीय राष्ट्रपति महोदया से भेंट करने का गौरव प्राप्त हुआ। यह क्षण स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।

nnnn

इसके अतिरिक्त, आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में उनके अनुकरणीय योगदान, तत्परता एवं निस्वार्थ सेवा भावना के लिए दोनों स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

nnnn

इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत आपदा मित्र स्वयंसेवकों की झांकी भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी और स्वयंसेवा की भावना को प्रभावी रूप से उजागर किया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *