सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने कल से (शनिवार) अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए

देहरादून में भी कल से अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान ऋषिकेश में राफटिंग स्थलों व कैम्पिंग के पास ही पर्यटकों के वाहनों हेतु पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन व श्रीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने […]

Continue Reading

काशीपुर पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े […]

Continue Reading

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन एनडीएमए और यूएसडीएमए की ओर से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन

एनडीएमए के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन ने परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियांदेहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली जिले में ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा में आई बाढ़ इसका उदाहरण है। ऐसी घटनाओं से निपटने के […]

Continue Reading

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सेतु आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने श्री जोशी को उनके मनोनयन के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर श्री जोशी ने बताया कि सेतु आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उत्तराखण्ड में मौजूद विविध संभावनाओं के साथ देश व विदेश के निवेशकों को जोड़कर स्थानीय जनमानस को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों का […]

Continue Reading

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है।

बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी हुआ है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश और धूलभरी आधी का पूर्वानुमान है। 29 और 30 अप्रैल को यूएसनगर, हरिद्वार, नैनीताल एवं दून का मैदानी इलाका छोड़कर पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। धूलभरी आंधी एवं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मौसम निदेशक […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने बनबसा, चंपावत में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की तैयारियों के संबद्ध में ली समीक्षा बैठक।

सभी की सहभागिता से पूर्णागिरी मेले को नया स्वरूप देना है : मुख्यमंत्री। हमारा संकल्प है कि पूर्णागिरी मेले से श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाए : मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री ने पूर्णागिरी मेले में मुंडन हेतु कम से कम शुल्क लिए जाने के दिए निर्देश। बनबसा कैनाल क्षेत्र में 1 हज़ार लोगों की हो रैन बसेरे में […]

Continue Reading

नैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग, एयरफोर्स के MI-17 से किया जा रहा है पानी का छिड़काव

उत्तराखण्ड के नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है। रविवार सवेरे से शुरू हुए इस मिशन में हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। इससे पहले भी वर्ष 2019/21 में अनियंत्रित वनाग्नि के […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री

विभागीय सचिव यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगी बैठक। डीजीपी चारधाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस और कानून व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर जग्ह-जगह प्राईवेट हेल्थकेयर टेस्टिंग किट की होगी व्यवस्था। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय […]

Continue Reading

उत्तराखंड में 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में भड़की आग, 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित

राज्य में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आगे की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं […]

Continue Reading

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आईआईएमयूएन द्वारा राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए राज्यपाल से कई विषयों पर संवाद किया। राज्यपाल ने बच्चों के प्रश्नों और उनकी जिज्ञासाओं के जवाब दिए और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आईआईएमयूएन(इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाईट द नेशंस) एक समर्पित युवा छात्रों का […]

Continue Reading