राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सेतु आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने श्री जोशी को उनके मनोनयन के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर श्री जोशी ने बताया कि सेतु आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उत्तराखण्ड में मौजूद विविध संभावनाओं के साथ देश व विदेश के निवेशकों को जोड़कर स्थानीय जनमानस को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों का […]

Continue Reading

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है।

बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी हुआ है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश और धूलभरी आधी का पूर्वानुमान है। 29 और 30 अप्रैल को यूएसनगर, हरिद्वार, नैनीताल एवं दून का मैदानी इलाका छोड़कर पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। धूलभरी आंधी एवं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मौसम निदेशक […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने बनबसा, चंपावत में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की तैयारियों के संबद्ध में ली समीक्षा बैठक।

सभी की सहभागिता से पूर्णागिरी मेले को नया स्वरूप देना है : मुख्यमंत्री। हमारा संकल्प है कि पूर्णागिरी मेले से श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाए : मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री ने पूर्णागिरी मेले में मुंडन हेतु कम से कम शुल्क लिए जाने के दिए निर्देश। बनबसा कैनाल क्षेत्र में 1 हज़ार लोगों की हो रैन बसेरे में […]

Continue Reading

नैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग, एयरफोर्स के MI-17 से किया जा रहा है पानी का छिड़काव

उत्तराखण्ड के नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है। रविवार सवेरे से शुरू हुए इस मिशन में हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। इससे पहले भी वर्ष 2019/21 में अनियंत्रित वनाग्नि के […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री

विभागीय सचिव यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगी बैठक। डीजीपी चारधाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस और कानून व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर जग्ह-जगह प्राईवेट हेल्थकेयर टेस्टिंग किट की होगी व्यवस्था। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय […]

Continue Reading

उत्तराखंड में 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में भड़की आग, 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित

राज्य में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आगे की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं […]

Continue Reading

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आईआईएमयूएन द्वारा राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए राज्यपाल से कई विषयों पर संवाद किया। राज्यपाल ने बच्चों के प्रश्नों और उनकी जिज्ञासाओं के जवाब दिए और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आईआईएमयूएन(इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाईट द नेशंस) एक समर्पित युवा छात्रों का […]

Continue Reading

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर उन्हें श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने राज्यपाल को 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी हेतु भी आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा-2024 का शुभारंभ होगा।राज्यपाल ने श्री बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि […]

Continue Reading

हेमवंती नंदन बहुगुणा की 105वीं जयंती मनाई गई

देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ,उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 105 वीं जयंती आज राजधानी देहरादून में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। प्रातः 11 बजे घंटाघर स्थित बहुगुणा शॉपिंग कांपलेक्स में स्वर्गीय बहुगुणा के अनुयाई रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड […]

Continue Reading

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने परिवीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किये।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बैच में 10 महिला अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के प्रगतिशील बदलाव की प्रतीक हैं। राष्ट्रीय वन अकादमी की […]

Continue Reading