भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय तट रक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज (पीसीवी) समुद्र पहरेदार आसियान देशों में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में, 09 अप्रैल 2024 को ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा। आसियान देशों में आईसीजी विशेष पोत की यात्रा समुद्री प्रदूषण को रोकने के लिए भारत आसियान पहल के अनुरूप है। इस बारे में रक्षा मंत्री […]

Continue Reading

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे।

उन्होंने कहा कि तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिए गये थे। राज्य में ऐसे 85 बूथ तैयार किए जा रहे हैं, जो महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में […]

Continue Reading

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आज हिमालय संस्कृति कला केन्द्र निम्बूवाला देहरादून में सैक्टर जोनल, सहित कैन्ट, मसूरी, राजपुर, डोईवाला विधानसभा के 1688 कार्मिका को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर टेªनरों द्वारा सामान्य प्रशिक्षण, ईवीएम प्रशिक्षण, विभिन्न लिफाफे भरना, संग्रहित कराना आदि प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा कार्मिकों सम्बोधित करने […]

Continue Reading

आज दिनांक 7 अप्रैल 2024 को टिहरी लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा आज मसूरी विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत सहस्त्रधारा बाड़ावली और पनास वैली में जनसंपर्क एवं जनसभा आयोजित की गई ।

कार्यक्रम में क्षेत्र विधायक और उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि जिस प्रकार टिहरी लोकसभा की संसद एवं प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को संपूर्ण लोकसभा से स्नेह प्राप्त हो रहा है इससे लगता है कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत […]

Continue Reading

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड के होटल एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और आम जनता को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा मतदान के पश्चात 20 अप्रैल को जितने भी ग्राहक होटल और रेस्टोरेंट में प्रवेश करेंगे, उनको 20 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रस्ताव सामने रखा है। उन्होंने […]

Continue Reading

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शातिंपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक व्यवस्थाएं की जाती है।

मतदेय स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करना, ऑब्जर्वर की तैनाती करना बूथ लेवल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती करना, पोलिंग पार्टियों का रेंडमाईजेशन करना और सेक्टर ऑफिसर की तैनाती करना एवं अन्य व्यवस्थाएं इसमें शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये थे कि राज्यों में 50 प्रतिशत पोलिंग स्टेशन में वेबकास्टिंग की […]

Continue Reading

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन नैनीताल में कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय, प्रो. दीवान सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्रों में हो रही प्रगति व नवाचारों से अवगत कराया।

कुलपति प्रो० दीवान एस रावत ने इस वर्ष से प्रत्येक विभाग में स्नातकोत्तर कक्षाओं के दो छात्रों को प्रदान की जा रही प्रति माह 7500/- रुपये की वाइस चांसलर इंटर्न फेलोशिप, पीएम-उषा के अंतर्गत प्राप्त होने वाले 100 करोड़ के अनुदान, न्यू यार्क (यूएसए) स्थित कंपनी चार्ज सीसीसीवी (सीफोरवी) प्रदान की जा रही फेलोशिप, क्रिस्टल […]

Continue Reading

विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए मोदी सरकार जरूरी: माला राजयलक्ष्मी शाह

देहरादून: लोकसभा टिहरी गढ़वाल प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह का व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी है। बुधवार को जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत शहीद राजेश रावत के शहीदी स्थल पर माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ किया गया। राजेश रावत कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि भारत को विश्व की […]

Continue Reading

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश वासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल ने राजभवन स्थित राजलक्ष्मी गौशाला में गायों को रोटी खिलाई। अपने भ्रमण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल ने हनी प्रोसेसिंग(शहद निकालने की प्रक्रिया) का अवलोकन किया। राजभवन में एपिस मेलिफेरा प्रजाति की मधुमक्खियां रखी गई है। प्रथम चरण में 12 बक्सों से 63 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। यह […]

Continue Reading

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया के सबंध में दिये गये निर्देशों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल और मतगणना केन्द्र पर केवल प्राधिकृत पासधारक मीडिया प्रतिनिधिगणों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराया गया प्राधिकार पत्र ही प्रवेश के लिए अनुमन्य होगा। प्राधिकार पत्र धारक मीडिया प्रतिनिधियों को बूथ में कवरेज के पीठासीन अधिकारी की अनुमति लेनी जरूरी होगी। मतगणना के लिए […]

Continue Reading