यूएपीए में बांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Kashipur News

काशीपुर। यूएपीए में वांछित दो आरोपियों को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगाया जाने वाला यह एक्ट (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) काफी खतरनाक होता है। इसमें काफी कड़ी सजा का प्रावधान है। इसका दायरा इतना व्यापक होता है कि न केवल अपराधी बल्कि वैचारिक विरोध और आंदोलन या दंगा भड़काने की स्थिति में भी यह एक्ट लगाया जाता है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरूद्ध यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज है। पकड़ में आये आरोपियों के नाम प्रभजोत सिंह पन्नू पुत्र हरजाप सिंह तथा गुरजीत उर्फ जंटा पुत्र हरजाप सिंह निवासीगण गुलजारपुर काशीपुर हैं। दोनों आरोपियों के विरूद्ध काशीपुर कोतवाली काशीपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम के मुकदमे भी दर्ज है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सीओ अनुषा बडोला, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई सतीश कुमार शर्मा, एसआई संतोष देवरानी, एसआई विपुल चन्द्र जोशी, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल राम सिंह, प्रेम कनवाल, अंकित काम्बोज शामिल रहे।फोटो 2 केएसपी 2 का विवरण-पुलिस गिरफ्त में पकडे़ गये आरोपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *