मृतक शशांक डोभाल के पिता ने लगायेपलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह

Kashipur News


काशीपुर। शशांक डोभाल के पिता कृष्ण कुमार डोभाल ने पुलिस की ओर से किए गए उनके पुत्र की हत्या के खुलासे पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए बयान जारी किया है।  एक वयान में उन्होंने कहा कि पुलिस शशांक को नशे का आदी और डिप्रेशन में बता रही है। उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था। कहा कि कहा शशांक को घर पर ही मारकर शव को घटना स्थल पर फेंका गया। केके डोभाल ने कहा कि उनका बेटा चार-पांच महीने से बाहर था और नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। पुलिस रुपये के लेनदेन की बात कह रही है, जो कि सरासर गलत और मनगढ़ंत कहानी है। शशांक को किसी को रुपये नहीं देने थे। 27 अगस्त तक पुलिस की सोच थी कि साढ़े नौ बजे के बीच शशांक शिखर के घर जाते दिखा। इसके बाद घर से नहीं निकला। इसका मतलब इस बीच ही कोई घटना हुई थी। तब शिखर का परिवार घर पर ही था। जिसके नाम कार पंजीकृत है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिखर के माता-पिता की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की। उनका आरोप है कि घटनास्थल में मिली कार में चादर थी, जिसका प्रयोग शव को ले जाने के लिए किया गया था। कुल मिलाकर शशांक डोभाल के पिता कृष्ण कुमार डोभाल द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली प्रश्न चिन्ह लगाने से पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर भी अब झोल ही झोल नजर आ रहे हैं। बहरहाल अगर केके डोभाल के वयान के बाद उच्च स्तरीय जांच होती है तो उक्त हत्या से जुडे़ कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *