व्यापार मंडल ने किया जेल रोड की पार्किंग का विरोधएडीएम ने मौके पर पहुंच किया मौकामुआयना

Kashipur News


काशीपुर। पुरानी जेल परिसर में बनने वाली पार्किंग का व्यापार मंडल ने विरोध किया। व्यापारियों ने पार्किंग निर्माण के लिए रतन सिनेमा मार्ग को घटाकर सात से पांच मीटर करने का आरोप लगाया। उन्होंने मार्ग के छोटा होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। एसपी से मुलाकात के दौरान सड़क चैड़ीकरण के बाद पार्किंग निर्माण की बात कही। व्यापारियों ने एएसपी कार्यालय के बाहर पहुंचकर पार्किंग निर्माण को लेकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने एसपी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर रतन सिनेमा मार्ग का चैड़ीकरण करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि रतन सिनेमा रोड मुख्य मार्ग से बाजार को जोड़ता है। इसके चलते इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि पार्किंग का निर्माण सड़क चैड़ीकरण के बिना होने से सात मीटर का मार्ग छोटा होकर केवल पांच मीटर का रह जाएगा। जिसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने पार्किंग निर्माण से पूर्व रोड के चैड़ीकरण की मांग की है। इस मौके पर राजीव घई, चक्रेज जैन, राजीव परनामी, संजय भाटिया, ललित बाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *