जनपद में प्रचलित अभियान अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवम अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड पुलिस द्वारा दिनांक 21.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त गण (1). जुबैर (2) हसनदीन को क्रमशः 26 किलो 760 ग्राम तथा 24 किलो 210 ग्राम (कुल 50 किलो 970ग्राम) अवैध डोडा पोस्त के साथ चड़ोगीधार थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल से दिनांक घटना 21.04.2024 समय 22.05 बजे गिरफ्तार किया गया है, उक्त बरामद अवैध डोडा पोस्त की कीमत 2,54850/-रुपये है, जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0-13/2024, अन्तर्गत धारा 8/15/60 NDPS ACT बनाम जुबैर आदि पंजीकृत किया गया । अभियुक्त गण उपरोक्त दोनों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए श्रीमान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
