भारत की T20 विश्व कप जीत पर देहरादून से भेजी गई शुभकामनाएं, खिलाड़ियों को श्रीमद्भगवद गीता भेंट

Blog
n

देहरादून। भारत के टी-20 विश्व कप विजेता बनने पर राजधानी देहरादून से भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता और जन जागरण अभियान समिति के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।

nnnn

स्वप्निल सिन्हा ने 9 मार्च को आईसीसी के चेयरमैन जय शाह को पत्र लिखकर भारत की टी-20 विश्व कप जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि एक क्रिकेट प्रशंसक और भारतीय होने के नाते देश की इस उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व और खुशी महसूस हुई है।

nnnn

खिलाड़ियों को भेजी श्रीमद्भगवद गीता

nnnn

स्वप्निल सिन्हा ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ-साथ बीसीसीआई चेयरमैन मिथुन मन्हास, कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और फाइनल खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को भी बधाई पत्र भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को श्रीमद्भगवद गीता उपहार स्वरूप स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी है।

nnnn

उन्होंने कहा कि गीता को भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में स्पर्श कर खिलाड़ियों के मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भेजा गया है।

nnnn

भारतीय टीम की उपलब्धि पर जताया गर्व

nnnn

अपने पत्र में स्वप्निल सिन्हा ने लिखा कि जय शाह के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ जय शाह के मार्गदर्शन और प्रेरणा की भी सराहना की।

nnnn

उन्होंने ईश्वर से जय शाह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि भारतीय टीम आगे भी देश का नाम रोशन करती रहे।

nnnn

सूचना देने का किया अनुरोध

nnnn

स्वप्निल सिन्हा ने अपने पत्र में यह भी अनुरोध किया है कि पत्र और उपहार प्राप्त होने के बाद इसकी जानकारी उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *