राष्ट्रीय खेल में मेघालय के विकास और एमपी की करिश्मा ने कैनो एक्सट्रीम स्लैलम में बाज़ी मारी

Uttarakhand News
n

38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत पौड़ी जिले के फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित कैनो एक्सट्रीम स्लैलम प्रतियोगिता में गुरुवार को मेघालय के विकास राणा और मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का ताज अपने नाम किया।

nnnn

पुरुष वर्ग में विकास राणा ने मारी बाजी

nnnn

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेघालय के विकास राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड के अमित थापा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सर्विसेज के नवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

nnnn

महिला वर्ग में एमपी की करिश्मा का जलवा

nnnn

महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेघालय की एलिजाबेथ विनसेंट दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अरुणाचल प्रदेश की देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

nnnn

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

nnnn

इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड की माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

nnnn

राष्ट्रीय खेल के इस रोमांचक आयोजन में देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जल क्रीड़ा के इस रोमांचक मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *