काफलीगैर के जंगल में लगी भीषण आग, फायर सर्विस कर्मियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Uttarakhand News
n

बागेश्वर: काफलीगैर क्षेत्र के कठपुड़ियाछीना जंगल में लगी भीषण आग पर दमकल कर्मियों ने बहादुरी से काबू पा लिया। आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फायर सर्विस कर्मी दीवार बनकर खड़े हो गए और लगातार प्रयास कर 4 घंटे बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।

nnnn

इस अभियान में 02 दमकल वाहनों की मदद से आग को बुझाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के ग्रामीण इलाकों को सुरक्षित कर लिया गया।

nnnn

फायर सर्विस टीम की तत्परता और साहसिक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

nnnn

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *