मुख्यमंत्री ने खटीमा में स्थानीय लोगों संग मनाई होली, थारू जनजाति के लोकनृत्य का लिया आनंद

Uttarakhand News
n

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ हर्षोल्लास से होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

nnnn

मुख्यमंत्री ने बैठक होली में भी भाग लिया और थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और सांस्कृतिक व सामाजिक जुड़ाव को मजबूत बनाता है।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है। हमें अपनी समृद्ध परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें।

nnnn

इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *