चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तरकाशी प्रशासन, पार्किंग से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतज़ाम

Uttarakhand News
n

nnnn

उत्तरकाशी, 29 अप्रैल 2025 — चारधाम यात्रा 2025 के सफल और सुगम संचालन के लिए उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस बार तीर्थयात्रियों को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान पार्किंग, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाओं में खासा सुधार देखने को मिलेगा।

nnnn

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रा आरंभ से एक दिन पहले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि, “यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समग्र यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, शौचालय और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है।”

nnnn

इस बार आठ स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट कॉम्प्लेक्स स्थापित किए गए हैं। जानकीचट्टी में एक आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया है जो स्वच्छता और सुविधा का बेहतर संयोजन प्रस्तुत करता है।

nnnn

पार्किंग की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरसाली, जानकीचट्टी, बड़कोट और नौगांव जैसे स्थानों पर पार्किंग सुविधाएं विकसित की गई हैं। वहीं गंगोत्री मार्ग पर हीना में सर्फेस पार्किंग, उत्तरकाशी मुख्यालय और गंगोत्री में मल्टी स्टोरी पार्किंग, तथा रामलीला मैदान, जोशियाड़ा और बंदरकोट में भी पार्किंग स्थलों का विस्तार किया गया है।

nnnn

डॉ. बिष्ट ने बताया कि यात्रा मार्गों पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

nnnn

प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख सड़कों को चौड़ा और सुरक्षित बनाने की दिशा में भी कार्य किया है, जिससे भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *