उत्तराखंड में 6 दिन तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand News
n

(देहरादून), 01 मई 2025

nnnn

उत्तराखंड में अगले 6 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार, 1 मई से 6 मई तक प्रदेश के सभी 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 5 और 6 मई को प्रदेश में बारिश का असर सबसे ज्यादा रहेगा।

nnnn

आज से शुरू होगी 6 दिवसीय बरसात
मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई को प्रदेश के 9 जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि 4 जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2 मई को 7 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।

nnnn

5-6 मई को ज्यादा बारिश की चेतावनी
3 मई को 5 जिलों में और 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 4 मई को मौसम का पैटर्न इसी तरह बना रहेगा। 5 और 6 मई को 11 जिलों में अनेक स्थानों पर तेज बारिश और 2 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बारिश और तेज अंधड़ चलने की भी आशंका जताई गई है।

nnnn

लोगों को अलर्ट रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। खासकर ऊपरी इलाकों में नदी-नालों और गदेरों में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, लैंडस्लाइड का खतरा भी बना रहेगा। यात्रियों को हाईवे और संपर्क मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *