मुख्यमंत्री धामी से मिले नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

Uttarakhand News
n

देहरादून, शनिवार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री श्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

nnnn

बैठक में सीमावर्ती जिलों में समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

nnnn

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा है, और दोनों के बीच ऐतिहासिक संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

nnnn

इस अवसर पर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री श्री वीर बहादुर थापा, सदस्य श्री घनश्याम चौधरी, श्री नरेश कुमार शाही, श्री झपत बहादुर सौद, श्री शेर बहादुर भण्डारी, प्रमुख सचिव डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव श्री सूरत कुमार बम, और राजनीतिक सलाहकार डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे। उत्तराखंड सरकार से प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु और सचिव श्री विनोद कुमार सुमन भी इस बैठक में मौजूद थे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *