श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, उमड़ा आस्था का सैलाब

Uttarakhand News
n

चमोली (उत्तराखंड)। रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिवत खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

nnnn

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी समेत सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर देश और विदेश से लगभग 15 हजार श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे।

nnnn

मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सकुशल और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे हरित और स्वच्छ चारधाम यात्रा में राज्य सरकार को सहयोग दें।

nnnn

बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली, श्री संदीप तिवारी के साथ निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता व समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही, यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को यात्री सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

nnnn

मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधाओं को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर, यात्रा से पूर्व गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के आदेश दिए।

nnnn

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, विधायक श्री किशोर उपाध्याय, लखपत बुट्टोला, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण व ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *