सीएम धामी से मेयर सौरभ थपलियाल व नगर पालिका अध्यक्षों की मुलाकात

Uncategorized
n

देहरादून — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय निकायों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

nnnn

इस मुलाकात के दौरान डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, चमोली नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप रावत, हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीरू देवी, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *