मई की बारिश ने तोड़े पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड

Uttarakhand News
n

(देहरादून)15मई,2025.

nnnn

मई की बारिश ने पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जबकि आधा मई अभी बाकि है। यदि आने वाले दिनों में और बारिश हुई तो इससे मई के कई वर्षो के रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है।

nnnn

मई के माह में अब तक एयरपोर्ट के मौसम विभाग ने कुल 80 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की है। इससे पहले मई 2021 में एयरपोर्ट पर 152.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। आसमान में अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं। बारिश से 39 डिग्री तक पहुंच गया तापमान 37 और कुछ दिन पहले 35 तक नीचे आ गया था।

nnnn

मौसम बदलने से गर्मी से मिलेगी राहत:
16 और 17 मई को प्रदेश के अधिकतर जिले में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के दर्ज की जा सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका बहुत अधिक असर नहीं दिखेगा। 16 और 17 मई को मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

nnnn

मई के शुरुआती दो सप्ताह बिगड़े मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन गर्मी की तपिश के बढ़ने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

nnnn

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *