मुख्य सचिव ने 16वें वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली

Uttarakhand News
n

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे के सम्पूर्ण कार्यक्रम, बैठकों एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

nnnn

मुख्य सचिव ने कहा कि वित्त आयोग के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की समुचित व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रोटोकोल के अनुसार सम्पर्क अधिकारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। आयोग द्वारा देहरादून एवं नैनीताल में हितधारकों के साथ की जाने वाली विभिन्न प्रस्तावित बैठकों एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

nnnn

मुख्य सचिव ने कहा कि आयोग के समक्ष रखे जाने वाले बिन्दुओं को केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के बद्रीनाथ एवं केदारनाथ दौरे के दौरान यदि मौसम खराब होता है तो ऐसी परिस्थिति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

nnnn

इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित सभी सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *