मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चारधाम प्रसाद और ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ के उत्पाद भेंट किए

Uttarakhand News
n

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को देवभूमि उत्तराखण्ड से विदाई देते हुए उन्हें चारधामों का पावन प्रसाद भेंट किया।

nnnn

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के प्रमोशन के तहत ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ ब्रांड के मिलेट्स (मोटे अनाज) आधारित उत्पाद भी रक्षा मंत्री को भेंट किए। ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ ब्रांड राज्य के पारंपरिक, जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

nnnn

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस मौके पर उत्तराखण्ड के प्राकृतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा की और राज्य के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

nnnn

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के इस भावपूर्ण gesture की सराहना की और उत्तराखण्ड के विकास कार्यों और लोक उत्पादों को आगे बढ़ाने के प्रयासों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *