धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Uttarakhand News
n

(देहरादून )25जून,2025.

nnnn

उत्तराखंड सचिवालय देहरादून में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य की मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई,जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

nnnn

उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश 07.03.2025 के क्रम में शासनादेश 20.03.2025 द्वारा 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों का सृजन किया जा चुका है।
उक्तवत विशेष शिक्षा शिक्षकों के सृजित 135 पदों पर भर्ती किए जाने हेतु उत्तराखण्ड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 को प्रख्यापित किये जाने का प्रस्ताव किया गया है।

nnnn

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के प्रारम्भ होने की दशा में उक्त कार्यक्रम के कियान्वयन हेतु पंचायतीराज विभाग को अधिकृत किये जाने एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के अंतिम वर्ष 2025-26 का कियान्वयन के सम्बन्ध में।

nnnn

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के प्रारम्भ होने की दशा में उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु पंचायतीराज विभाग को दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से अधिकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है।
विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग।

nnnn

उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन/ द्वितीय सत्र आहूत किये जाने के संबंध में।

nnnn

उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन / द्वितीय सत्र के स्थान एवं तिथि निर्धारण हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

nnnn

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किये जाने हेतु गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति के सुझावों/ संस्तुतियों के संबंध में।

nnnn

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किये जाने हेतु गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति के सुझावों/ संस्तुतियों को मंत्रिमण्डल के संज्ञानार्थ प्रस्तुत किया गया है।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *