धराली आपदा राहत के लिए हेलिकॉप्टर अभियान जारी

Uttarakhand News
n

धराली क्षेत्र आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए हेलिकॉप्टर्स के माध्यम से संचालित राहत अभियान का सिलसिला आज भी जारी है। आज प्रातः काल मौसम खराब होने के कारण हेली ऑपरेशन लगभग पौने दस बजे से शुरू हो पाया। मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रभावितों ले लिए बड़ी मात्रा में खाद्य एवं राहत सामग्री हर्षिल हेलीपैड तक भेजी जा रही है। हेलीकॉप्टर से वापसी में आपदा प्रभावित क्षेत्र से जरूरतमंद लोगों को मातली पहुंचाने का नियमित सिलिसिला भी शुरू हो गया है।

nnnn

आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में तत्परता के साथ बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान संचालित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए हेली ऑपरेशन में जुटाए गए हेलीकॉप्टरों द्वारा अब तक 260 से भी अधिक फेरे लगाए जा चुके है। इस अभियान में मातली हेलीपैड से आठ हेलिकॉप्टर संचालित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से भी सेना के चिनूक, एमआई, एएलएच तथा कि चीता हेलीकॉप्टर भी हेली रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *