सारकोट ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

Uttarakhand News
n

(गैरसैंण/भराड़ीसैंण) बुधवार।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सारकोट में सड़क स्वीकृति, कार्य प्रारंभ होने तथा पूर्व में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

nnnn

ग्राम प्रधान नेगी ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांव की कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। इनमें जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था, आंतरिक मार्गों का सुदृढ़ीकरण, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, गांव के रास्तों पर सोलर लाइट लगाने तथा गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग एवं महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति शामिल रही।

nnnn

मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि प्रस्तुत समस्याओं और मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सारकोट आदर्श ग्राम के रूप में प्रदेश के अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बनेगा।

nnnn

इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली भी उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *