पिथौरागढ़ के ग्राम बांस मैतोली में आयोजित हुआ एसबीआई का वित्तीय समावेशन शिविर

Uttarakhand News
n

(पिथौरागढ़, 25 अगस्त 2025) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नकोट शाखा ने ग्राम पंचायत बांस मैतोली, पिथौरागढ़ में वित्तीय समावेशन शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी संतृप्ति अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सभी जिलों के ग्राम पंचायत (जीपी) और शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) स्तर पर वित्तीय योजनाओं को अधिकतम लोगों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

nnnn

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना, बचत खातों का पुनः केवाईसी करना और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना था। शिविर में 35 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

nnnn

इस अवसर पर एसबीआई अग्रणी बैंक कार्यालय पिथौरागढ़ के अधिकारी श्री एन. आर. जौहरी, शाखा प्रबंधक श्री चंचल सिंह चौहान और क्षेत्रीय कार्यालय से सहायक प्रबंधक श्री धर्मेंद्र धपवाल उपस्थित रहे।

nnnn

एसबीआई ने बताया कि आने वाले हफ्तों में भी आसपास के गाँवों में इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल साक्षरता को और बढ़ावा मिल सके।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *