सांसद अनिल बलूनी ने किया वित्त मंत्री सीतारमण से शिष्टाचार भेंट

Uttarakhand News
n

(देहरादून)08सितम्बर,2025. गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद व भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, जीएसटी में किए गए बदलाव से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। इसके अलावा आम लोगों पर टैक्स का बोझ कम होगा।

nnnn

जीएसटी के नेक्स्ट जेन रिफॉर्म पर कार्यक्रम में सांसद बलूनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वित्तमंत्री ने नवरात्र और दिवाली से पहले जीएसटी में जो ऐतिहासिक टैक्स रिफॉर्म किया, वह न केवल देश के आम नागरिकों की बचत को बढ़ाएगा और टैक्स के बोझ को कम करेगा।

nnnn

इसके साथ उद्योगों को मजबूती देते हुए देश की अर्थव्यवस्था को भी नयी गति प्रदान करेगा। हम घर-घर जाकर जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले फायदों से सभी को अवगत कराने के साथ प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को भी उनके सामने रखेंगे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *