भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हरिद्वार में मनाया मानक महोत्सव

Uttarakhand News
n

हरिद्वार, 25 सितम्बर। विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा द्वारा गुरुवार को हरिद्वार में मानक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योगों के प्रतिनिधियों, ज्वैलर्स, स्कूली छात्रों, सरकारी विभागों के अधिकारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

nnnn

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल एवं श्रीमती कल्पना सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी क्राइम हरिद्वार श्री जितेन्द्र मेहरा तथा बीएचईएल प्रमुख श्री रंजन कुमार उपस्थित रहे।

nnnn

बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख श्री सौरभ तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) – लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी है और बीआईएस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हितधारकों को जोड़कर मानकों के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है।

nnnn

मुख्य अतिथि श्री नरेश बंसल ने कहा कि प्रत्येक उत्पाद मानकों के अनुरूप ही निर्मित होना चाहिए। उद्योग तभी उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित कर पाएंगे और लंबे समय तक प्रतिस्पर्धा में बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करना होगा।

nnnn

मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि मानक जीवन का आधार हैं। बीआईएस उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि वस्तुएँ खरीदते समय बीआईएस का मानक चिह्न अवश्य देखें और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग करें।

nnnn

बीएचईएल प्रमुख श्री रंजन कुमार ने कहा कि बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उद्योगों से आग्रह किया कि अनिवार्य श्रेणी में न आने वाले उत्पादक भी बीआईएस से जुड़ें ताकि उनके उत्पाद वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सकें।

nnnn

इस अवसर पर हरिद्वार जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्टैंडर्ड क्लब के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें मानक गीत, गणेश वंदना, पहाड़ी नृत्य और समूह नृत्य शामिल रहे। कार्यक्रम में मानक संवर्द्धन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मेंटर्स, उद्योगों, ज्वैलर्स तथा रिसोर्स पर्सन्स को सम्मानित भी किया गया।

nnnn

तकनीकी सत्र में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड से श्री विकास कपिल, जीनस पावर इनोवेशन से श्री रतनदीप तथा पैनासोनिक के जनरल मैनेजर श्री मनोज हांडे ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनके उद्योग सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने में योगदान दे रहे हैं।

nnnn

मानक महोत्सव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बीआईएस के कार्यों, मानकों के महत्व और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में सामूहिक प्रयासों से अवगत कराया।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *