स्वास्थ्य मंत्री ने किया “ईट राइट यूथ हैकथाॅन” का शुभारंभ

Uttarakhand News
n

(देहरादून)09नवंबर,2025.

nnnn

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने “ईट राइट यूथ हैकथॉन – इनोवेशन चैलेंज” का शुभारंभ किया। यह पहल युवाओं में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने, सही खानपान की संस्कृति विकसित करने और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

nnnn

इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि हैकथॉन का उद्देश्य राज्य के युवाओं में “Eat Right, Eat Healthy, Eat Sustainable” (सही खाओ, स्वस्थ खाओ, टिकाऊ खाओ) की अवधारणा को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा एवं तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राएँ इसमें भाग लेकर “ईट राइट” विषय पर अपने नवोन्मेषी विचार एवं समाधान प्रस्तुत करेंगे।

nnnn

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक तनाव एवं हृदय रोगों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे युवा वर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहा है। “ईट राइट इनोवेशन चैलेंज” युवाओं के लिए एक अवसर है कि वे राज्य की खाद्य प्रणाली को और अधिक स्वस्थ, सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने के लिए नए समाधान विकसित करें।

nnnn

डॉ. रावत ने कहा कि यदि हम अपने भोजन की गुणवत्ता, पोषण और खानपान की आदतों में सुधार लाएँ, तो जीवनशैली आधारित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘ईट राइट यूथ हैकथॉन’ जैसी पहल युवाओं को इस दिशा में सोचने और समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त मंच प्रदान करती है।

nnnn

यह कार्यक्रम Nutrition Connect एवं GAIN India (Global Alliance for Improved Nutrition) द्वारा प्रायोजित तथा Academy of Management Studies (AMS) द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी अपने विचार, प्रोटोटाइप या मॉडल विकसित करेंगे और डिजिटल, सामाजिक व व्यवहारिक नवाचारों के माध्यम से “ईट राइट” अभियान को आगे बढ़ाएँगे। चयनित सर्वश्रेष्ठ विचारों को राज्य स्तर पर पुरस्कार, सम्मान एवं कार्यान्वयन के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

nnnn

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के Fit India Movement के विजन को साकार करने और “स्वस्थ उत्तराखण्ड – सशक्त उत्तराखण्ड” की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

nnnn

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उप आयुक्त गणेश कंडवाल, GAIN India की कंट्री हेड सुश्री एस. देबजानी, सुश्री विजेता तथा एएमएस के वरिष्ठ सलाहकार जे. सी. पांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *