देहरादून, 10 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में राज्यहित से जुड़े 19 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। फैसलों में जहां विकास योजनाओं को गति देने पर जोर दिया गया, वहीं युवाओं और किसानों से जुड़ी नीतियों में भी संशोधन किए गए।
nnnnnnnn
1. पारेषण लाइनों के लिए मुआवजा बढ़ा
nnnnराज्य में 66 केवी और उससे अधिक क्षमता की पारेषण लाइनों के निर्माण के दौरान भूमि स्वामियों को अब पहले से दोगुना मुआवजा मिलेगा।
nnnn- n
- टावर के नीचे की भूमि पर सर्किल रेट का 2 गुना मुआवजा। nnnn
- खेतों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 30%, अर्द्धनगरीय में 45% और नगरीय क्षेत्रों में 60% मुआवजा। nnnn
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति मुआवजे की दर तय करेगी। n
nnnn
2. उत्तराखंड जन विश्वास अध्यादेश 2025 को मंजूरी
nnnnछोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करते हुए अब ऐसे मामलों में जुर्माना या प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
nnnn- n
- हर 3 साल में जुर्माने में 10% की वृद्धि। nnnn
- बार-बार अपराध करने वालों के लिए कारावास का प्रावधान बरकरार। n
nnnn
3. ग्रीन बिल्डिंग को बढ़ावा
nnnnराज्य में नई इमारतों के निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग और ऊर्जा दक्षता मानकों को अपनाने पर अतिरिक्त FAR की सुविधा दी जाएगी।
nnnnnnnn
4. भवन निर्माण नियमों में संशोधन
nnnnभवन निर्माण और विकास उपविधियों को युक्तिसंगत किया गया।
अब रिजॉर्ट निर्माण के लिए कृषि भूमि का उपयोग भी संभव होगा।
- n
- पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सड़क चौड़ाई 6 मीटर। nnnn
- मैदानी क्षेत्रों के लिए 9 मीटर तय। n
nnnn
5. टाउन प्लानिंग स्कीम लागू
nnnn“Uttarakhand Town Planning Scheme (Implementation) Rules, 2025” को मंजूरी दी गई।
इससे सभी आय वर्ग के लिए योजनाबद्ध शहरी विकास, सड़क नेटवर्क और आवास की सुविधा सुनिश्चित होगी।
nnnn
6. भूमि पूलिंग स्कीम
nnnnशहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास के लिए “Uttarakhand Land Pooling Scheme (Implementation) Rules, 2025” लागू करने की स्वीकृति।
nnnnnnnn
7. तकनीकी विश्वविद्यालय में भर्ती नियमों में बदलाव
nnnnअब उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में फैकल्टी की भर्ती लोक सेवा आयोग से नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय स्तर से होगी।
nnnnnnnn
8. पीडब्ल्यूडी सेवा नियमावली में संशोधन
nnnnकनिष्ठ अभियंता पद पर पदोन्नति के प्रावधानों में संशोधन कर नियमों को और स्पष्ट किया गया है।
nnnnnnnn
9. नैनीसैनी एयरपोर्ट AAI को सौंपा गया
nnnnपिथौरागढ़ का नैनी-सैनी एयरपोर्ट अब स्थायी रूप से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को सौंपा जाएगा।
AAI संचालन, रखरखाव और आधुनिकीकरण का कार्य संभालेगा।
nnnn
10. सितारगंज में भूमि विनियमितीकरण
nnnnकल्याणपुर (सितारगंज) में विस्थापितों को आवंटित भूमि का विनियमितीकरण अब 2004 के सर्किल रेट पर एक वर्ष के लिए किया जाएगा।
nnnnnnnn
11-12. साइलेंज पर सब्सिडी में बदलाव
nnnnमुख्यमंत्री घस्यारी योजना और डेयरी विकास विभाग की योजनाओं में साइलेंज पर सब्सिडी 75% से घटाकर 60% कर दी गई है।
nnnnnnnn
13. देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर पर टैक्स छूट
nnnnरिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं में जीएसटी और रॉयल्टी पर राज्य सरकार ने छूट दी है।
nnnnnnnn
14. CAP का नाम बदला
nnnnसुगंध पौधा केंद्र (CAP) अब नए नाम से जाना जाएगा —
“Institute of Perfumery and Aromatic Research (IPAR)”।
nnnn
15. पुराने वाहनों के बदले नए वाहनों पर टैक्स छूट
nnnnBS-I और BS-II वाहनों को स्क्रैप करने पर समान श्रेणी के नए वाहन की खरीद पर 50% मोटर टैक्स छूट मिलेगी।
nnnnnnnn
16. मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना
nnnnराज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
nnnn- n
- CAT, GATE, NEET, UPSC, SSC जैसी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण। nnnn
- AI आधारित लर्निंग टूल्स, लाइव क्लास, मल्टी-लैंग्वेज नोट्स और मेंटर सत्र की सुविधा। n
nnnn
17. 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए भी योजना
nnnnमाध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत CLAT, JEE, NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने का निर्णय लिया गया।
nnnnnnnn
18. अभियोजन निदेशालय की स्थापना
nnnnदेहरादून में “अभियोजन निदेशालय” की स्थापना का निर्णय लिया गया।
यह निदेशालय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों के तहत कार्य करेगा।
nnnn
19. GST संशोधन अध्यादेश को मंजूरी
nnnnराज्य में माल एवं सेवा कर (GST) संशोधन अध्यादेश को प्रख्यापित करने का निर्णय लिया गया।
n