स्वास्थ्य सेवा संघ ने निकाला कैंडिल मार्च

Kashipur News


काशीपुर। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आवाहन पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने कैंडल मार्च निकाला। डॉक्टरों ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ बर्बरता व निर्मम हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग की। शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. अमरजीत साहनी के नेतृत्व में एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय के डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ एमपी चैक पर एकत्र हुआ। जहां से डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। जो जेल रोड होता हुआ वापस एमपी चैक पर समाप्त हुआ। वही डॉक्टर में सरकारी अस्पताल में ओपीडी का बहिष्कार भी किया। जिसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर सीएमएस डॉ. खेमपाल, नीता पंत, चंपा पंत, डॉ. राजीव पुनेठा आदि सभी चिकित्सक व स्टाफ नर्स,  कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *