धूमधाम से मनायी गई भारत रत्न पं.गोविद बल्लभ पं. की 137वीं जयंती

Kashipur News

काशीपुर। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती यहां पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जस्टिस राजेश टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत भारत के दूसरे गृह मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने हिंदू संहिता विधेयक पारित कराया और हिंदू पुरुषों के लिए एक पत्नीत्व अनिवार्य बना दिया था। उन्होंने हिंदू महिलाओं को तलाक और वंशानुगत संपत्ति के उत्तराधिकार के अधिकार दिए थे। भारत रत्न का सम्मान उनके ही गृह मंत्रित्व काल में शुरू किया गया था, यही सम्मान उन्हें सन 1947 में उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के गृह मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया था। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, दीपक वाली, संदीप सहगल एड., पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, उमेश जोशी एड., पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन, अलका पाल, इंदूमान ने भी पंत जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अभय अभय प्रताप सिंह ने की। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सरस्वती ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के उपरांत मिष्ठान वितरण कर किया गया। इस अवसर पर केएस रावत, अरुण चैहान, उमेश जोशी एड., अलका पाल, संतोष मेहरोत्रा, इन्दुमान, राजू छीना, डॉ. एमए राहुल, दीपक वाली, अभिषेक गोयल, खिलेंद्र चैधरी, डाॅ. ईला मेहरोत्रा, डाॅ. हर्षवर्धन सारस्वत, शरद मेहरोत्र, चक्रेश जैन, केवीआर हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनुराग सोलंकी, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजकुमार यादव, मनोज अग्रवाल, निश्चित गुड़िया, लता शर्मा, अजय महेश्वरी, विजेंद्र चैधरी, जसवीर सिंह, मनोज जोशी एड., डाॅ. गिरीश तिवारी, मुस्तकीम, वेद प्रकाश विद्यार्थी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, सुरेश शर्मा कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता अभियान को संकल्पित करने का वचन लिया एवं राष्ट्रीय गान गाकर समापन किया गया।

उधर, चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, समस्त प्रवक्ता वर्ग एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या ने पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक महान स्वतन्त्रता सेनानी, विद्धान और समाज सुधारक थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने छात्रओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मन्जु सिंह, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मंगला, डॉ. मीनाक्षी पन्त, कृति टण्डन, डॉ. किरन, विजेन्द्र कुमार, कु. भावना काण्डपाल, कु. सृष्टि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *