काशीपुर। दहेज में पांच लाख और मोटरसाइकिल न लाने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम सरवरखेड़ा निवासी हीना पुत्री यासीन ने कहा है कि उसकी शादी 01 दिसंबर 2020 को ग्राम शैजनी नानकार, थाना गंज, जिला रामपुर निवासी दानिश पुत्र नूरहसन के साथ हुई थी। लेकिन उसका पति दानिश, सास आशा, नूरहसन, नन्द नाजिया व रजिया दहेज में पांच लाख रुपए और मोटर साइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पुत्र पैदा होने पर भी ससुरालियों का रवैया नहीं बदला। बताया कि 24 जून 2024 की रात्रि को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके में आकर मारपीट की और पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
