कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand News
n

(देहरादून) 15 अक्टूबर, 2025

nnnn

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए संचालित निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

nnnn

बैठक में मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि कोचिंग योजना की गुणवत्ता बेहतर हो, चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग के माध्यम से पारदर्शी हो तथा विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार पढ़ाई का समय निर्धारित किया जाए।

nnnn

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोचिंग योजना में किसी भी तरह की खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका स्पष्ट परिणाम (आउटकम) दिखाई देना चाहिए। इसके लिए सभी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

nnnn

बैठक के दौरान निदेशक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी दी कि इस वर्ष 10 हजार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रों को दो वर्ष और 12वीं पास छात्रों को एक वर्ष की कोचिंग दी जाएगी।

nnnn

कोचिंग कार्यक्रम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के अनुरूप होगा, जिसमें लगभग सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त मेधावी छात्रों को छह वर्ष की एडवांस कोचिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।

nnnn

बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव मनुज गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *