देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भेंट की।
nnnnमुलाकात के दौरान संगठन की ओर से विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने बताया कि राज्यभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर सरकार से सकारात्मक हस्तक्षेप की अपेक्षा है।
nnnnमुख्यमंत्री धामी ने ज्ञापन पर सकारात्मक और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके कल्याण हेतु हरसंभव कदम उठाएगी।
nnnnइस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
n