पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के बसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्रीभुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ दौरे से लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सीधे स्वर्गीय खंडूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की मजबूत नींव रखने में स्वर्गीय खंडूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई दूरदर्शी फैसले लिए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल खंडूरी परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *